31 July, 2022

'मानव' और 'श्रेष्ठ मानव' !



मानवों के बीच में बंटवारा होता है;

कुछ लोगों को मानव की श्रेणी में रखा गया

और कुछ लोगों को 'श्रेष्ठ मानव' की श्रेणी में,

 

कुछ लोग इस बंटवारें से खुश नहीं थे,

वे लड़ना चाहते थे;

 

लेकिन बंटवारा करने वाले लोग अज्ञात दिशाओं में भाग गए,

 

कुछ लोगों का कहना है कि वे ईश्वर थे;

कुछ लोगों का मानना है कि वे अवतार थे;

कुछ लोगों का विश्वास है कि वे संतान थे;

कुछ लोगों की मान्यता है कि वे दूत थे,

 

लड़ाई आज भी जारी है,

 

कुछ लोग बंटवारे के पक्षधर हैं

और कुछ इसके खिलाफ,

 

ये लड़ाई अब तक अविजित है।

 

सहस्त्र वर्षों बाद कुछ लोग इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि

वे लोग अब भी हमारे बीच में रह रहे हैं;

वे मुखोटों में रहते हैं,

और अब उनको बेनकाब करने की जरूरत है।


© महेन्द्रआज़ाद

No comments:

Post a Comment